पत्रकार के माताश्री के श्राद्धकर्म में शामिल हुए सुशील मोदी
41 views

पटना
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने वरिष्ट पत्रकार तीर विजय सिंह के माताश्री के श्राद्धकर्म में शामिल हुएl रोहतास जिले के भवर गाँव जाकर मोदी ने दिवंगत माताश्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कियाl उनके साथ औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह, सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आदि ने भी पुष्प अर्पित कियाl नोखा बाजार से रोहतास भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, महामंत्री विजय सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरताज हुसैन, भाजपा नेता गुप्तेश्वर गुप्ता, संजय गुप्ता सहित जिले के कई प्रमुख कार्यकर्ता भी श्राद्धकर्म में भाग लेने सुशील मोदी के साथ गये
42 total views, 3 views today