शाहकुंड प्रखंण्ड के गोवरॉय पंचायत मे फर्जी खतियान के अधार पर पंचायत भवन का निर्माण

भागलपुर
लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के आदेश का हुआ उल्लंघन।भागलपुर शाहकुंड प्रखंण्ड के गौवरॉय पंचायत मे फर्जी तरिके से पंचायत भवन निर्माण का मामला प्रकाश मे आया हैं।वहीं इस मामले मे गोवरॉय पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया मंजु देवी अपने मनमाने तरिके से फर्जी खतियान पर पंचायत भवन का निर्माण करा रहे हैं।जिसमें लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया हैं की तत्काल पंचायत भवन निमार्ण कार्य रोक लगाते हुए अस्पस्टी करण अंचलाअधिकारी, प्रखंण्ड विकास पदाधिकारी, से मांगा गया हैं।लेकिन तब पर भी मुखिया मंजु देवी अपने मनमानी के चलते कार्य करा रहे हैं।जिससे लोक शिकायत निवरण पदाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा।ऐसे जिला पदाधिकारी सहित अधिकारियों से मांग किया हैं।ऐसे भ्रष्टाचारी मुखिया के खिलाफ कार्यवाही हो।
481 total views, 5 views today