गोला में किसान मेला सह कृषि प्रादर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन, गोला और दुलमी प्रखंड क्षेत्र के किसान हुए शामिल

किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार गंभीर : रामगढ़ विधायक ममता देवी
सत्यप्रकाश
गोला (रामगढ़) : गोला स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को शुक्रवार को किसान मेला सह कृषि प्रादर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गोला और दुलमी प्रखंड के किसान शामिल हुए। मेले में कई कृषि विशेषज्ञ के साथ जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और कृषि मित्र शामिल थे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी और बीडीओ अजय कुमार रजक ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने किसानों की फसलों के कृषि प्रादर्श स्टॉल का भी उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर काफी गंभीर है।समय पर बीज खाद उपकरण केसीसी सिंचाई के लिए बड़े ब्यास का कुप निर्माण फसलों की बीमा आदि योजनाएं कृषकों को उपलब्ध कराई जा रही है।विधायक ने रामगढ़ जिले के किसानों की सराहना की जिसमें उन्होंने कहा कि यहां के किसान अब वैसी फसलों पर गंभीर हैं जो सिर्फ बाजारों से आयातित हैं।गोला के किसान सेब,अनार,स्ट्रावेरी के अलावा सब्जियों के विभिन्न नये प्रकार शामिल हैं। कृषि प्रादर्श में करीब दो सौ किसानों ने अपनी फसलों को रखा जिसमें ओल,बंधा गोभी, लाल गेहूं ईख, स्ट्रॉबेरी, अट्ठारह किलोग्राम की मछली, सेब,अनार,अमरुद आदि दर्जनों फसलें जो प्रादर्श में लगाईं गई थी आकर्षण का केंद्र थीं।जिनकी काफी प्रसंशा की गई।कार्यक्रम को बीडीओ अजय कुमार रजक ने संबोधित किया जिसमें उन्होंने कहा हमारे प्रखंड के किसान काफी मेहनती हैं ।उन्होंने बताया कि यहां के किसानों में आधुनिक तकनीक से खेती करने में रुचि रखते हैं।इनकी समस्याओं से उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराएंगे।इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि डोमन नायक, आत्मा संस्था के निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि मित्रों ने भी संबोधित किया।इसके बाद किसानों को कृषि मेले के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि के नई तकनीकों के बारे में जानकारी व उपयोग की सलाह दी।मौके पर विजय कुमार ओझा, कमाल शहजादा,रामविनय महतो, सुधीर मंगलेेेश,गौरीशंकर महतो, ऐहशानुल हक,शंकर रविदास, मुुुनाफ अंसारी,बदरुद्दीन अंंसारी आदि मौजूद थे।
40 total views, 2 views today