पैक्स चुनाव के परिणाम के बाद कहीं खुशी – कहीं गम का माहौल

गौतम झा
अड़रियासंग्राम। झंझारपुर
झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र मे पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित होने पर कहीं खुशी तो कहीं गम का नजारा देखने को मिल रहा है। जीत की खुशी में समर्थकों के बीच मिठाइयां बांटी जा रही है। साथ हीं लोगों ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगाकर जीत की बधाइयां भी दे रहे हैं। बताते चलें कि झंझारपुर प्रखंड में छह एवं लखनौर प्रखंड में दो पैक्स का चुनाव होना था।
झंझारपुर प्रखंड के नरूआर पंचायत में कन्हैया झा ने बरूण कुमार को लगभग दो सौ मतों के अंतर से हराया। कन्हैया झा ने चौथी बार पैक्स चुनाव में जीत हासिल किया है। झंझारपुर के पिपरौलिया पंचायत में विजय कुमार महतो ने दुबारा जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नुरूल होदा को पराजित किया। लोहना उत्तर पंचायत से राम प्रसाद राय ने अरूण कुमार झा को 67 मतों के अंतर से हराया। रैयाम पूर्वी पंचायत से राजेंद्र मिश्र ने विशंभर मिश्र को पराजित कर अपनी सीट बरकरार रखी। नवानी में रितेश सिंह को विजयश्री मिला। यहां निवर्तमान अध्यक्ष अंतिम पायदान पर रहे। चनौरागंज पंचायत से वेदानंद चौधरी ने जीत दर्ज करते हुए राधे कामत को हराया। झंझारपुर प्रखंड के सात पंचायतों मे चुनाव होना था। जिसमें कोठिया पंचायत अध्यक्ष व सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। जिसके कारण वहां चुनाव नहीं हुआ। इधर लखनौर प्रखंड के कैथीनियां पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुभाषचंद्र झा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव झा को 51 वोटो के अंतर से पराजित किया। बेहट दक्षिण के पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर नरेश कुमार झा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार झा को 26 वोटों के अंतर से पराजित किया। बतातें चलें कि प्रखंड के तीन पंचायत कछुआ, कैथीनियां, बेहट दक्षिण में पैक्स का चुनाव होना था। जिसमें कछुवी पंचायत के ज्योति देवी को पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया गया। दोनों जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ। जो देर रात दो बजे तक चला । झंझारपुर में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप मेंं डीटीओ सुशील कुमार मौजूद थे। झंझारपुर में आरओ कृष्णा कुमार एवं लखनौर में आरओ विनोद आनंंद ने पैक्स चुनाव के जीते प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र पर प्रदान किया।
218 total views, 3 views today