लदनियां थाना क्षेत्र के पथराही निवासी विनोद यादव हत्याकांड के अभियुक्त सिकंदर यादव गिरफ्तार, आरोपित भेजा गया जेल

लदनियां से
इंद्रमोहन मिश्र की रिपोर्ट
लदनियां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को गुप्त सूचना पर पथराही गांव के विनोद यादव हत्याकांड के फरारी अभियुक्त सिकंदर यादव को कामेपट्टी चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया। वे कुर्की वारंटी थे।
उन्होंने बताया कि घटना लदनियां थाना क्षेत्र के धंजैया गांव में 25 अगस्त 019 की है। इस बाबत पथराही गांव की पत्नी वीणा देवी ने अपनी पति विनोद यादव हत्याकांड मामले में लदनियां थाना में केस दर्ज करवायी थी। उक्त थाना कांड संख्या 149/019 में मटुक यादव उर्फ मटेरन, रंजन कुमार यादव, मौलवी एवं सिकंदर यादव को नामजद बनाया गया था। आरोपित रंजन कुमार यादव एवं मटुक यादव उर्फ मटेरन महीनों से न्यायिक हिरासत बन्द है। अभियुक्त सिकंदर यादव एवं मौलबी जो कामेपट्टी गांव का रहने वाला है। दोनों अभियुक्त करीब 20 माह से फरार चल रहे थे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही शुक्रवार को दिन साढ़े दस बजे फरारी अभियुक्त सिकंदर यादव को छापेमारी कर उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही फरारी आरोपित मौलवी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
26 total views, 1 views today