जदयू के प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषयों एवं वक्ताओं की हुयी घोषणा

पटनाl बिहार प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में 20 से 22 फरवरी तक होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषयों एवं वक्ताओं की घोषणा कर दी।
उमेश कुशवाहा ने बताया कि 20 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के संबोधन के अतिरिक्त राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह पार्टी की विचारधारा पर पूर्व विधानपार्षद प्रो. रामवचन राय व्यवहारिक समाजवादपर, वरिष्ठ नेता मंगनीलाल मंडल व्यवहारिक समाजवाद पर तथा गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के अतुल प्रियदर्शी अहिंसात्मक संचार विषय पर प्रशिक्षण देंगे।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार 21 फरवरी को नेतृत्व विकास, मुकेश कुमार सामूहिक नेतृत्व, नेयाज अहमद आन्तरिक बदलाव, आर. कल्याण सामुदायिक संचार, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप सोशल मीडिया तथा राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह द्वारा कार्य-प्रणाली संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण देंगेl इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का संबोधन होगा।
प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने बताया कि 20 और 21 फरवरी को प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जिलाध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी एवं मुख्य जिला प्रवक्ता शामिल होंगे। वहीं 22 फरवरी को सभी मुख्य जिला प्रवक्ताओं का विशेष प्रशिक्षण होगा। पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारीगण तीनों दिन उपस्थित रहेंगे।
52 total views, 2 views today