मुखिया के उपर गोलीबारी, पूर्व मुखिया और उनके पुत्र नामजद

शेखपुरा
एक स्कार्पियो और बाईक किया बरामद
स्थानीय बाजार क्षेत्र के महेश स्थान चौक के समीप शनिवार को बाईक पर सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ओना मा पंचायत के मुखिया के उपर के द्वारा गोलीबारी की । जिसमे ओनमा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार बाल बाल बच गए । इस संबंध में थाना अध्यक्ष ऋषभ यादव ने बताया कि मुखिया के घर के समीप बने पंचायत भवन के निर्धारण के सम्बन्ध में मिली शिकायत की जांच करने को लेकर डीसीएलआर और बी डी ओ ओना मा गांव पहुंचे थे। वहीं वर्तमान मुखिया अभिमन्यु कुमार और पूर्व मुखिया श्याम सुंदर सिंह उर्फ भोला सिंह के पक्ष के लोगों के बीच मै मै तू तू और नोक झोंक हुआ। ग्रामीणों का कहना था कि मुखिया के घर के नजदीक बूथ रहने के कारण ग्रामीणों को परेशानियां होती है ।उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र निर्धारण के विवाद को लेकर ही विवाद आगे बढ़ा है। उधर मुखिया अभिमन्यु कुमार का कहना है कि गांव से लौट कर एक बजे लगभग वे
महेश स्थान चौक पर आकर चाय की दुकान में बैठ गए। जिसके बाद अपराधियों ने उनके उपर अंधाधुध फायरिंग करने लगे ।जिसमें उनके के सर के ऊपर से गोलियां होती हुई पार कर गई। जिसके बाद इस घटना की सूचना सूचना शेखोपुरसराय थाने की पुलिस को दिया ।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया वही घटनास्थल से गोली के एक खोखे, स्कारपियो एवं मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। साथ ही साथ स्कार्पियो चालक माउर गांव निवासी गौतम कुमार ,35 वर्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया उससे पूछताछ की जा रही है।उधर अभिमन्यु कुमार मुखिया के द्वारा शेखोपुरसराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे पूर्व मुखिया श्याम सुंदर सिंह और उनके पुत्र सौरव शाही के आलावा अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया है। उधर पूर्व मुखिया श्याम सुंदर सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में सुनियोजित साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के समय वे थाना में थे। जिसका का प्रमाण थाना के सीसी टीवी कैमरे में जब्त है। उन्होंने कहा कि गांव में बुथ निर्धारण की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के साथ मुखिया और उनके समर्थकों द्वारा उनके भतीजा को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी प्राथमिकी दर्ज कराने थाना पहुंचे थे। उधर पुलिस इस मामले को बारीकी से जांच करने में जुटी है।
214 total views, 3 views today