अगलगी में 50 हज़ार की संपत्ति व दो भैंस झुलसे
44 views

दरभंगा संवादाता
केवटी : थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के वार्ड नम्बर-1में वीते गुरूवार की रात अचानक आग लगने से लक्ष्मी मंडल के आवासीय सह मवेशी घर सहित करीब 50 हज़ार रूपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गये। घटना में दो भैंस भी झुलस गये। बताया गया है कि अगलगी में अनाज कपड़े आवशयक सामान जल गये। आग की लपटे उठने के बाद गृह स्वामी के शोर मचाने पर ग्रामींण दौड़े और आग पर काबू पाया गया। झुलसे दोनों भैंस का इलाज सथानीय पशु चिकित्सक ने।किया। सूचना मिलतें हीं सीओ अजीत कुमार झा ने हलका कर्मचारी को भेज कर स्थिति का जायजा लिया।
44 total views, 1 views today