*लोहरदगा पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी*

लोहरदगा
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी लोहरदगा पहुंचे। उनका भाजपा के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओ के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपाजन भारत माता की जय, बंदे मातरम, जय श्री राम आदि के नारे लगा रहे थे। उनके साथ राज्यसभा सांसद समीर उरांव, लोहरदगा क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, शिवशंकर उरांव आदि उपस्थित थे। वे लोहरदगा के नवनिर्मित नगर भवन में अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने अपने अभिभाषण में अनुसूचित जनजातियों के हितों की रक्षा के लिए समाज को शिक्षा पर बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जबतक आदिवासी समाज शिक्षित नहीं होगा तबतक उनका सर्वांगीण विकास नही हो सकता है। अपने हक व अधिकार के लिए समाज को जागरूक होने की जरूरत है। सभी ने अपने हक व अधिकार के लिए जागरूक होने का संकल्प लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाजन मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सांसद सुदर्शन भगत, समीर उरांव समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी के साथ सामूहिक बंदे मातरम का गायन हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर कार्यकर्ताओ ने किया।
मंच संचालन भाजपा महामंत्री राजकुमार वर्मा ने किया। स्वागत भाषण भाजपा जिला मंत्री सह वार्ड पार्षद अनिल उरांव ने किया।
इस मौके पर अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव, सांसद सुदर्शन भगत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, भाजपा प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, भाजपा के लोहरदगा संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव ओमप्रकाश सिंह, ब्रजबिहारी प्रसाद, पूर्व विधायक रमेश उरांव, राकेश प्रसाद, राजमोहन प्रसाद, राजकिशोर महतो, कलावती देवी, किस्को प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, पशुपतिनाथ पारस, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर अग्रवाल, मीना बाखला, सामेला भगत, मनीष शिखर, पवन शिखर, बालकृष्णा सिंह, अजय पंकज, विमलकांत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपाजन मौजूद थे।
91 total views, 1 views today