रजरप्पा मंदिर पहुंचे आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त केके सिंह, मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

सत्यप्रकाश
रजरप्पा (रामगढ़)- झारखंड एवं बिहार राज्य के आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त केके सिंह रविवार को अपनी पूरी टीम के साथ प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने विधिवत रूप से मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात नारियल फोड़कर पुजारियों से रक्षा सूत्र भी बंधवाया। पूजन के पश्चात उन्होंने मंदिर प्रक्षेत्र का भ्रमण कर रजरप्पा मंदिर परिसर में अवस्थित विभिन्न मंदिरों में भी दर्शन किया। प्रधान मुख्य आयुक्त केके सिंह के साथ आयकर विभाग के आयुक्त राकेश मिश्रा, हजारीबाग के आयुक्त श्री हरि, संयुक्त आयुक्त पीके खोले भी मुख्य रूप से शामिल थे। रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के पश्चात आयकर विभाग के सभी अधिकारी रजरप्पा कोयलांचल स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां पहुंचने पर आयकर विभाग रामगढ़ के अधिकारी अंजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, अजय कुमार, सनोज कुमार के अलावे रजरप्पा के शशिकांत सिंह उर्फ गोलू एवं धीरज कुमार ने बुके देकर आयकर विभाग के वरीय अधिकारियों का स्वागत किया। इधर, झारखंड एवं बिहार राज्य के आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त केके सिंह के वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचने की सूचना मिलते ही रजरप्पा कोयलांचल के महाप्रबंधक आलोक कुमार यहां पहुंचे और प्रधान मुख्य आयुक्त से मिलकर उनका स्वागत किया।
47 total views, 2 views today