सहायक निर्वाची पदाधिकारी नरेन्द्र प्रसाद ने निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष शम्भूनाथ यादव एवं विन्देश्वर सिंह को प्रमाण पत्र बितरण किया

लदनियां से
इंद्रमोहन मिश्र की रिपोर्ट
सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने खोजा एवं पथराही पैक्स के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष एवं प्रबन्धकारिणी सदस्यों के बीच विजय श्री के प्रमाण पत्र बितरण किया।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि पथराही में दो पदों पर कोई नामांकन पर दाखिल नहीं किया। जिससे प्रबन्धकारिणी सदस्य का पद रिक्त रह गया।
खोजा पैक्स अध्यक्ष शम्भूनाथ यादव के अलावा सभी नवनिर्वाचित प्रबन्धकारिणी सदस्यों को विजय श्री का प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि 15 पैक्स में से 13 पैक्सों में अध्यक्ष एवं प्रबन्धकारिणी सदस्यों के रिक्त पदों पर चुनाव हो चुके हैं। पथराही एवं खोजा पैक्स के अध्यक्ष एवं प्रबन्धकारिणी सदस्यों के रिक्त पदों पर अभी चुनाव हुआ है।
खोजा पैक्स अध्यक्ष पद पर शम्भूनाथ यादव एवं प्रबन्धकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रखंड पैक्स संघ के अध्यक्ष रामदेव यादव, रंजीत यादव, नागेन्द्र यादव एवं शोभा कांत राय ने भव्य स्वागत किया।
101 total views, 2 views today