“द प्लुरल्स पार्टी” का संगठन विस्तार

मधुबनी
“द प्लुरल्स पार्टी” अपने संगठन को धार देने की शुरुआत कर चुकी है। आज पार्टी की मधुबनी जिलाध्यक्ष अनुराधा सिंह ने बिस्फी विधानसभा में सैकड़ों लोगों को सदस्यता दिलवाई। ऑटो यूनियन से जुडे लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि बिस्फी विधानसभा से पार्टी प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी खुद चुनाव लड़ चुकी हैं लिहाजा पार्टी का फोकस बिस्फी है।
अनुराधा सिंह ने बताया कि समूचे जिले में पार्टी कार्यकर्ता नए सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बहुत जल्द हर प्रखंड में पार्टी की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा। अभी मुख्य रूप से पार्टी को विस्तार देने का काम चल रहा है।
बताते चले कि अनुराधा सिंह खुद बेनीपट्टी से उम्मीदवार थीं। जल्द ही जिले के दौरे पर पुष्पम प्रिया चौधरी आने वाली हैं।
आज औंसी ज़ीरो माइल पर सदस्यता अभियान चलाया गया।ऑटो यूनियन के मुखिया शत्रुघ्न सिंह उर्फ बाबा जी के साथ, हुकुमदेव राम, मोहम्मद अजीम, अकीरा साह, लाल बाबू साह, मोहम्मद असफाक, हैदर अली, मनोज राम, अब्दुल रहमान आदि 150 सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की।
52 total views, 1 views today