राज्यधानी में चोरो का आतंक बढा सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की तस्वीर

पटना
पटना:–रांची में पदस्थापित सचिवालय सहायक पीयूष रंजन के घर चोरों ने ढाई लाख की संपत्ति चुरा ली। घटना राजधानी पटना के राजीवनगर थाना इलाके के फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर दो में बीते रविवार की रात हुई। पीयूष के घर से चोरों ने डेढ़ लाख के जेवरात, 50 हजार से अधिक नकद समेत ढाई लाख के सामान उड़ा लिये। जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय घर में कोई नहीं था। सचिवालय सहायक खुद रांची में रहते हैं जबकि उनकी मां अपनी संबंधी के घर मुंबई गयी हुई थीं। चोर घर के दरवाजे में लगा ताला तोड़कर घुसे और एक-एक कमरे को खंगाल डाला। इस बाबत राजीवनगर थाने की पुलिस को खबर दी गई है। पीड़ित के पटना पहुंचने के बाद यह पता चलेगा कि और किन-किन सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोर चार दफा इस घर में चोरी कर चुके हैं।
चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। चोर दो बाइक पर सवार होकर चार की संख्या में आये थे। करीब साढ़े 12 बजे वे घर में घुसे और काफी देर तक रहने के बाद बाहर निकले। कैमरे में कैद हुआ फुटेज पुलिस के लिये भी तुरुप का पत्ता साबित हो सकता है। चोरों की बाइक का नंबर पुलिस के हाथ लगा तो वह उनतक पहुंचने में मदद करेगा। इसके अलावा कैमरों से पुलिस को चोरों के भागने की दिशा का भी पता चल सकता है।
53 total views, 1 views today