सीएम नीतीश के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाएगी जदयू

पटना:-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन भी अब बड़े स्तर पर मनेगा। इस साल से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। एक मार्च को सीएम नीतीश का जन्मदिन विकास दिवस के रूप में मनेगा। जेडीयू ने अपने नेता के जन्मदिवस की तैयारी शुरू कर दी है। नीतीश कुमार का जन्म दिवस जो विकास दिवस के रूप में मनेगा वह केवल बिहार में नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी मनाया जाएगा। वही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने इसका ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्हें विकास पुरूष के नाम से जाना जाता है उनका जन्मदिन 1 मार्च को है। उस दिन को जेडीयू के कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मनायेंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जेडीयू के कार्यकर्ता बूथ लेवल से लेकर,प्रखंड स्तर,जिला स्तर और राज्य स्तर पर मनायेंगे। जेडीयू के कार्यकर्ता न सिर्फ बिहार में बल्कि अन्य राज्यों में भी जन्म दिन मनायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता गांव-गांव,बूथ स्तर पर अपने नेता का जन्म दिन मनायेंगे और उनके दीर्घायु होने की कामना करेंगे। इसके साथ ही अन्य राज्यों में जहां हमारा संगठन है वहां भी कार्यक्रम आयोजित होंगे
35 total views, 1 views today