राम मंदिर निर्माण को ले मंत्री डाॅ आलोक रंजन ने प्रांत प्रचारक को किया निधि समर्पण

सुभाष चन्द्र झा
जिला प्रभारी
फ्रंटलाइन 24
सहरसा
बिहार सरकार के कला संस्कृति युवा मंत्री डॉ आलोक रंजन ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण हेतु एक लाख एक हजार रुपए व्यक्तिगत दान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार के प्रांत प्रचारक राम कुमार जी के माध्यम से निधि समर्पण दिये। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु देश व्यापी निधि समर्पण अभियान चल रहा है।इसी क्रम में मंत्री डॉ रंजन ने अंश दान किया।
उनके सहरसा आवास पर निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रो विभु शेखर झा व उनके परिवार, डॉ किशोर कुमार झा, पंकज झा, संतोष मुंगेरी, तरुण दास, डॉ ए के मिश्रा, संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ किरण झा, प्रो जगरनाथ ठाकुर सहित लोगों ने अंश दान किया। मौके पर विभाग प्रचारक संतोष जी, जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रो विनय चौधरी, जिला संपर्क प्रमुख विवेक विशाल, कुमार श्वेताम्बर, भैरब झा, विशाल बिट्टू, राजेश रमन, महेश झा, सिंकू सिन्हा, प्रशांत ठाकुर, डब्बू मिश्रा, राजीव खां, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
53 total views, 1 views today