लोहान से पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में नवीन सिंह ने लगाया हैट्रिक
शेखपुरा
एकतरफा मुकाबले में सोनू कुमार को 1150 मतों से हराया
शेखपुरा जिला के कई पैक्सो का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है। सदर प्रखंड के पैन पैक्स में अध्यक्ष पद पर नवीन सिंह ने अजय कुमार को 15 वोटों के अंतर से पराजित किया। पचना पैक्स में अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार ने हरेराम यादव को 11 वोट से तथा गगरी पैक्स में अध्यक्ष पद पर ललित कुमार ने सदन कुमार को 16 मतों से पराजित किया। सदर प्रखंड में कोसरा और औधे पैक्स में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। उधर चेवा डा प्रखंड लोहान पैक्स के अध्यक्ष पद पर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने सोनू कुमार को एकतरफा मुकाबले में 1150 मतो के अंतर से हराया। साथ ही इस चुनाव में हैट्रिक हासिल किया। विजय नवीन कुमार सिंह को नवीन सिंह 1241वोट और पराजित सोनू कुमार 91वोट ही मिल पाया। उधर बरबीघा प्रखंड के सर्वा से सर्वा पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह 121 वोट से जीत गये है।टोटल 322 वोट आया है।सर्वा पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार सिंह 121 वोट से जीत गये है।उन्होंने मुख्य प्रतिद्वंदी मनोज कुमार मुन्ना को 201 मतों के अंतर से हराया।
71 total views, 1 views today