मेट्रोमैन ई श्रीधरन 21 फरवरी को भाजपा में होंगे शामिल

केरल भाजपा अध्यक्ष की घोषणा, विस चुनाव लड़ने का भी आग्रह
तिरुअनंतपुरम :पद्मश्री और पद्म विभूषण से सम्मानित मेट्रोमैन ई श्रीधरन भाजपा में शामिल होंगे, इसकी घोषणा आज केरल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। भाजपा ने ई श्रीधरन से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का भी अनुरोध किया है। श्रीधरन आधिकारिक रूप से 21 फरवरी को होने वाली विजया यात्रा के दौरान पार्टी की सदस्यता लेंगे।
दिल्ली के विकास में ई श्रीधरन के अहम योगदान रहा है। दिल्ली मेट्रो को श्रीधरन विकास की ऊंचाई पर ही नहीं ले गए बल्कि कोलकाता मेट्रो की संरचना भी उन्होंने ही तैयार की थी। कोंकण रेलवे में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वर्ष 2001 में उन्हें पद्मश्री और 2008 में पद्म विभूषण अलंकरण से सम्मानित किया गया।
फ्रांस सरकार ने उन्हें 2005 में Chavalier de la Legion d’honneur सम्मान दिया। टाइम मैगजीन भी उन्हें ‘एशिया का हीरो’ कह चुकी है। पलक्कड़ जिला के करूकापुथूर गांव मेंं जन्मे श्रीधरन की शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई। सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री उन्होंने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से ली। शुरुआत में उन्होंने शिक्षण कार्य भी किया, लेकिन UPSC पास करने के बाद वो रेलवे में सेवाएं देने लगे।
1970 में कोलकाता मेट्रो जॉइन होने के बाद श्रीधरन के ‘मेट्रो मैन’ बनने की कहानी शुरू हुई थी। श्रीधरन 1995 से लेकर 2012 तक दिल्ली मेट्रो के प्रबंधन से जुड़े रहे।
85 total views, 1 views today