अक्षरा सिंह की फिल्म ‘डोली’ का फर्स्ट लुक जारी

भोजपुरी फिल्म
लव 4 अक्स् इंटरटेंमेंट प्रस्तुत अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘डोली’ का फर्स्टज लुक जारी हो गया। यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसकी केन्द्रीय भूमिका में अक्षरा सिंह नजर आने वाली हैं। निर्माता केशव सिंह और निर्देशक मंजुल ठाकुर की फिल्म ‘डोली’ में अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी के गायक व अभिनेता रितेश पांडेय, विपिन सिंह, नीलिमा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म अक्षरा के चाहत की उपज है, जो अब बनकर तैयार ही है।
अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की गायकी को नया आयाम दिया है। अक्षरा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।उनका भोजपुरी सिनेमा में बहुत नाम हैl वो भोजपुरी की पहली ऐसी सिंगर हैं, जिनको एक– एक साल में कई मिलियन फोलोअर्स मिल रहे हैंl लेकिन जैसी फ़िल्में वो करना चाहती थीं, आज तक वो कर नहीं पायीं।
अक्षरा सिंह ने इसलिए अपने बैनर के जरिये खुद के दम पर एक ऐसी फिल्म की नींव रखी, जिसकी उनको तमन्ना थी और आज उस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सबके सामने हैl इस फिल्म के जरिये अक्षरा उन लोगों को करार जवाब देने जा रही हैं, जो अक्सर उन्हें भोजपुरी फिल्म के नाम पर अश्लीलता का तंज भरा सवाल पूछते थेl अक्षरा ने ऐसे लोगों से दो टूक कह दिया है कि जिनको लगता भोजपुरी अश्लील है, वो मेरी फिल्म डोली जा कर देखेंl
फिल्मन के फर्स्टश लुक में भोजपुरी के गांव– परिवेश की झलक इस बात की ओर इशारा करती है कि यह फिल्म बेहद साफ़ सुथरी है और महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगीl फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर ने कहा कि फिल्मि ‘डोली’ काफी इंटरटेनिंग और प्रभावशाली है. यह फिल्म नारी सशक्तिकरण को बढावा देने वाली फिल्मक हैl हमने इस फिल्मर को लॉकडाउन से पहले यूपी में शूट कियाl
फिल्म ‘डोली’ का कर्णप्रिय गीत विनय बिहारी, अरविंद तिवारी और विमल बाबरा ने तैयार किया, संगीत अविनाश झा, पीआरओ रंजन सिन्हा, कोरियोग्राफर राम देवन, कानू मुखर्जी, संजय कोर्वे की और सिनेमेटोग्राफी महेश अन्ना की हैl
55 total views, 7 views today